हजारीबाग पुलिस और यूपी एसटीएफ की कार्रवाई, बरही बैंक डकैती मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती...

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर रात एक अभियान चलाकर वाराणसी के सारनाथ (सिंहपुर) से अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया.

​गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी:

​पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान पंकज, सौरभ और अफजल के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में लूटा गया सामान बरामद किया है. बरामद सामनों में ​सोना: 912.22 ग्राम​नकद: 20 लाख रुपये और डकैती में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो शामिल है.

​क्या था मामला?

​उल्लेखनीय है,कि इस शातिर गिरोह ने बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से लगभग 4 किलो सोना और 42 लाख रुपये नकद की डकैती की थी. इस घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। तकनीकी इनपुट और सटीक सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ के सहयोग से घेराबंदी कर इन्हें वाराणसी से गिरफ्तार किया गया.

​ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग रवाना:

​गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस आरोपियों को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हजारीबाग रवाना हो गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और शेष लूट के माल के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *