Click Here
Click Here
Click Here

सेवा संकल्प के साथ मनाया गया पूर्व CM रघुवर दास का जन्मदिन, बच्चों के बीच बंटी खुशियां

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के जन्मदिन पर राजधानी में सेवा की सरगर्मी देखने को...

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के जन्मदिन पर राजधानी में सेवा की सरगर्मी देखने को मिली. भाजपा नेता संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सलाम बस्ती में नन्हे बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की गईं.

जरूरतमंदों को फल और साड़ियां वितरित

इस अवसर पर शिक्षा के प्रति अलख जगाते हुए बच्चों के बीच कॉपी-पेंसिल का वितरण किया गया, वहीं जरूरतमंदों के बीच फल और साड़ियों का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार की झलक साफ तौर पर दिखाई दी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: सहायक आचार्य भर्ती: रांची के 36 सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कल, कलेक्ट्रेट में जुटेंगे चयनित शिक्षक

रघुवर दास को बताया जन नेता

श्री संजय कुमार जायसवाल ने रघुवर दास को जन नेता बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान है.

कई कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में राजकुमार जायसवाल, शुभम, अविनाश राय और सुनीता उरांव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *