विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: बंगाल में पिछड़ गई TMC, असम में BJP की लहर और दक्षिण में बदलाव के संकेत

Newswave Desk: देश के पांच राज्यों – पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए आज सुबह से...

Newswave Desk: देश के पांच राज्यों – पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए आज सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. जहां बंगाल में शुरुआती रुझान में भाजपा बढ़त बनाती हुई दिख रही वहीं टीएमसी पिछड़ते हुए नजर आ रही. असम में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है.

पश्चिम बंगाल: पल-पल बदलते समीकरण

बंगाल की 294 सीटों में से 292 सीटों पर रुझान तेजी से सामने आ रहे हैं (फलता सीट को छोड़कर). सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार

– भाजपा: 145 सीटें

– टीएमसी:112 सीटें

– अन्य: 05 सीटें

बंगाल में भाजपा ने शुरुआती घंटों में अच्छी बढ़त बनाई है, जिससे टीएमसी खेमे में चिंता की लहर है, हालांकि, जानकारों का मानना है कि अभी केवल डाक मतपत्रों और शुरुआती राउंड की गिनती हुई है, इसलिए अंतिम परिणाम आने तक स्थिति बदल सकती है. राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोका जा सके.

असम: भाजपा की ‘बंपर’ बढ़त

पूर्वोत्तर के महत्वपूर्ण राज्य असम में भाजपा गठबंधन विपक्षी दलों को पछाड़ते हुए भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है. राज्य में विकास और स्थिरता के मुद्दे पर भाजपा को जनता का समर्थन मिलता दिख रहा है. शुरुआती रुझानों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.

दक्षिण भारत: केरल और तमिलनाडु का हाल

केरल में मुकाबला बेहद कड़ा है. ताजा रुझानों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने बढ़त बना ली है, जो सत्ताधारी LDF के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रही है. वहीं तमिलनाडु में DMK गठबंधन ने जबरदस्त बढ़त बनाई है. रुझानों को देखते हुए लग रहा है कि तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन तय है और स्टालिन के नेतृत्व में DMK की वापसी हो रही है.

पुडुचेरी: फिर खिल सकता है कमल

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भाजपा और उसके सहयोगी दल बढ़त बनाए हुए हैं. संभावना जताई जा रही है कि यहां भाजपा अपनी सरकार रिपीट करने में सफल रहेगी.

ALSO READ:  5 राज्यों का महासंग्राम: मतगणना शुरू, बंगाल में TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *