Simdega: सिमडेगा सदर अस्पताल परिसर को आग से सुरक्षित रखने के लिए आज फायर सेफ्टी की शपथ ली गई. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर सदर अस्पताल सभागार में अस्पताल उपाधीक्षक की अगुवाई में सभी एएनएम, जीएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों को फायर सेफ्टी की शपथ दिलवाई गई.
अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता पर जोर
अस्पताल में फायर सेफ्टी के लिए शपथ का मुख्य उद्देश्य मरीजों, कर्मचारियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. बताया गया कि अस्पतालों में फायर सेफ्टी जीवन रक्षक और अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहाँ ऐसे मरीज होते हैं जो बिना मदद के बाहर नहीं निकल सकते. साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर व ज्वलनशील रसायनों के कारण आग का खतरा बहुत अधिक होता है. इसके अलावा, यह मरीजों की सुरक्षा, कीमती चिकित्सा उपकरणों को बचाने और कानूनी अनुपालन के लिए भी अनिवार्य है.
ALSO READ: हजारीबाग:सोशल मीडिया बना ‘सियासी अखाड़ा’, मेयर और सुदेश चंद्रवंशी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
