Click Here
Click Here
Click Here

सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत, कर्मियों को दिलाई शपथ

Ranchi: सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह (4 मई से 10 मई) के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित...

Ranchi: सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह (4 मई से 10 मई) के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया. इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई और आपात स्थिति में सतर्क रहने का संदेश दिया.

सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल” थीम पर फोकस

इस वर्ष का थीम “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज” रखा गया है. कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए. साथ ही 5 से 7 मई तक आयोजित वेबिनार श्रृंखला में भाग लेने की अपील की गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: रांची के पहाड़ी मंदिर में बवाल, नई-पुरानी समिति के बीच धक्का-मुक्की, माहौल तनावपूर्ण

फायर सेफ्टी ऑडिट और उपकरण जांच के निर्देश

अभियान निदेशक ने सभी अस्पतालों को फायर सेफ्टी ऑडिट कराने, अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच करने और रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया. जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज, मॉक ड्रिल और एग्जिट प्लान जैसी गतिविधियां आयोजित करने की भी बात कही गई.

PASS और RACE तकनीक की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में फायर सेफ्टी कर्मियों ने PASS और RACE तकनीक की विस्तार से जानकारी दी. वहीं सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने भी कर्मियों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर राज्य और जिला स्तर के कई अधिकारी, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *