Click Here
Click Here
Click Here

रांची के पहाड़ी मंदिर में बवाल, नई-पुरानी समिति के बीच धक्का-मुक्की, माहौल तनावपूर्ण

Ranchi: रांची के प्रमुख धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में सोमवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब नई गठित समिति...

Ranchi: रांची के प्रमुख धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में सोमवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब नई गठित समिति और पुरानी समिति के सदस्य आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अचानक खुलकर सामने आ गया.

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गलत तरीके से समिति गठन, हस्तक्षेप और अधिकार छीनने जैसे आरोप लगा रहे थे. इसी बात को लेकर बहस तेज हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

धक्का-मुक्की से मची अफरा-तफरी, श्रद्धालु रहे परेशान

कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के सदस्य आपस में भिड़ गए और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु भी परेशान हो गए.

हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. हालांकि दोनों पक्षों के बीच तनाव अब भी बना हुआ है. वहीं पुरानी समिति ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. FACEBOOK LINK

ALSO READ: असम में दिखा झारखंड का असर: भेरगांव में JMM की बढ़त ने खींचा ध्यान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *