Click Here
Click Here
Click Here

असम में कांग्रेस को झटका, बंगाल में BJP मजबूत, तमिलनाडु में TVK का दबदबा

NewsWave Desk: असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कैंपेन की अगुवाई करने वाले गौरव गोगोई खुद चुनाव हार गए हैं. जोरहाट विधानसभा...

NewsWave Desk: असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कैंपेन की अगुवाई करने वाले गौरव गोगोई खुद चुनाव हार गए हैं. जोरहाट विधानसभा सीट पर उन्हें BJP उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा. गौरव गोगोई को करीब 23 हजार वोटों से हार मिली है, जिसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

पश्चिम बंगाल में BJP की बड़ी बढ़त

पश्चिम बंगाल में BJP दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है. पार्टी के उम्मीदवार 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है. लेफ्ट के उम्मीदवार 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है. अन्य के खाते में 2 सीटें जाती नजर आ रही हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

तमिलनाडु में विजय की पार्टी का दबदबा

तमिलनाडु के चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है. विजय की पार्टी 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है.

Also Read: असम-बंगाल में ‘कमल’ की धमक से झारखंड भाजपा चार्ज, गठबंधन के ‘तीरों’ से मचेगा घमासान

गठबंधन के संकेत भी मिले

चुनावी नतीजों के बीच विजय के पिता ने कांग्रेस को गठबंधन के लिए न्यौता दिया है. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार फिलहाल 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जिससे आगे की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना बढ़ गई है.

देश की राजनीति पर असर तय

इन रुझानों से साफ है कि देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर बन रही है. जहां असम में BJP मजबूत स्थिति में है, वहीं बंगाल में पार्टी ऐतिहासिक बढ़त की ओर बढ़ रही है. दूसरी ओर तमिलनाडु में एक नई राजनीतिक ताकत उभरती दिखाई दे रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *