तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर सरायकेला में मना जश्न, निकाला गया विजय भ्रमण

Saraikela: सरायकेला-पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का उत्साह झारखंड के सरायकेला में भी देखने...

Seraikela News
जीत की खुशी में निकाला गया विजय भ्रमण

Saraikela: सरायकेला-पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का उत्साह झारखंड के सरायकेला में भी देखने को मिला. मंगलवार को सरायकेला के गैरेज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत का जोरदार जश्न मनाया. इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवा रंग-गुलाल और नारों से गूंज उठा. जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी. जश्न के बाद भाजपाइयों ने पूरे नगर क्षेत्र में विजय भ्रमण भी किया.

यह जीत विकास की जीत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रमेश हांसदा और जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने कहा, कि यह जीत विकास की जीत है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, कि “ममता बनर्जी की सरकार से बंगाल के लोगों को अब आजादी मिली है. भाजपा के नेतृत्व में अब बंगाल का सर्वांगीण विकास होगा. बंगाल से हो रहा हिंदुओं का पलायन अब रुकेगा और स्थितियां तेजी से बदलेंगी.” नेताओं ने आगे कहा कि जिस भरोसे के साथ जनता ने भाजपा को तीनों राज्यों में जीत दिलाई है, पार्टी उस भरोसे को कायम रखते हुए जनहित में कार्य करेगी.

इस विजय उत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से सुमित चौधरी, बीजू दत्ता, सुदीप पटनायक, बद्रीनाथ दरोगा, राजकुमार सिंह, पिंकी मोदक
सहित भारी संख्या में अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बोकारो थर्मल में मना जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *