Click Here
Click Here

सिमडेगा: ट्रक और बलेनो कार के बीच आमने-सामने टक्कर, 10 लोग घायल

Simdega: कोलेबिरा गुमला रोड स्थित जामटोली डॉन बॉस्को स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक और बलेनो कार के बीच...

Simdega: कोलेबिरा गुमला रोड स्थित जामटोली डॉन बॉस्को स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर कर दिया गया है. गंभीर रूप से घायल लोगों में रजत मधुकर टोपनो, लवेलिन टेटे और अर्पित शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग सिमडेगा के भूड़ुटोली से पालकोट प्रखंड के बनईडेगा पुजारटोली में आयोजित दशकर्म क्रिया से लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बलेनो कार की सीधी टक्कर ट्रक हो गई. हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें : बोकारो: पुलिस महकमे में हड़कंप, चीरा चास थाना का वीडियो वायरल होने से उठे गंभीर सवाल

add1

घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा पहुंचाया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक का तंज, ‘असम में खेला झारखंड ने किया, हेमंत सोरेन के उम्मीदवारों ने ढहा दी कांग्रेस की लंका’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *