Click Here
Click Here
Click Here

टेंडर कमीशन घोटाला: CA नीरज मित्तल की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Ranchi: टेंडर कमीशन घोटाले के मामले में आरोपी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज मित्तल की याचिका पर सुनवाई...

Ranchi: टेंडर कमीशन घोटाले के मामले में आरोपी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज मित्तल की याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट की जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. नीरज मित्तल ने अपनी याचिका में निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज मामले में अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है.

PMLA मामले में तेज चल रहा ट्रायल 

याचिका में कहा गया है कि मामला पीएमएलए एक्ट से जुड़ा होने के कारण ट्रायल तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में जब तक चार्जशीट दाखिल नहीं हो जाती, तब तक निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाई जानी चाहिए. आपको बताते चले कि टेंडर कमीशन घोटाले में 21 फरवरी 2023 को चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम पर बड़ी कार्रवाई की थी इस दौरान उनके सीए नीरज मित्तल पर भी शिकंजा कसा था.

ALSO READ: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को सौंपा गया पुलिस पेपर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *