CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. DigiLocker और UMANG ऐप पर “Class XII Results Coming Soon” बैनर एक्टिव होने के बाद माना जा रहा है कि बोर्ड कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है.
DigiLocker पर दिखा रिजल्ट अपडेट
DigiLocker ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि CBSE बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए अपनी जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें.

DigiLocker का लिंक
रिजल्ट देखने के लिए जरूरी जानकारी
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड ID
यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे
- CBSE Official Website
- CBSE Results Portal
- DigiLocker
- UMANG App
Read Also: जनगणना-2027 के तहत विधायक निरल पूर्ति ने किया स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण
ऐसे देखें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID भरें.
- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के जरिए अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें
- Education सेक्शन में जाएं
- CBSE विकल्प चुनें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
- इसके बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
SMS और UMANG ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र UMANG ऐप और SMS सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे. CBSE हर साल छात्रों को वैकल्पिक प्लेटफॉर्म्स पर रिजल्ट चेक करने की सुविधा देता है.
