Click Here
Click Here
Click Here

हिन्दपीढ़ी में नशे के कारोबारियों पर प्रहार, महिला सहित छह गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र से महिला समेत छह...

Hindpiri
गिरफ्तार आरोपी

Ranchi: राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र से महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर, गांजा, नशीले इंजेक्शन, टैबलेट्स और करीब 8.79 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं. कार्रवाई हिन्दपीढ़ी के खेत मोहल्ला स्थित बच्चा कब्रिस्तान के पास की गयी.

बता दें गुप्त सूचना मिलने के बाद SSP के निर्देश पर कोतवाली ASP निखिल राय के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. पुलिस टीम जैसे ही खेत मोहल्ला पहुंची, वहां मौजूद संदिग्ध युवक भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया. पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने एक महिला के घर में भी छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में नकद रुपये और नशीले पदार्थ बरामद हुए.

ब्राउन शुगर, गांजा और 8.79 लाख रुपये बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल उर्फ चरका, मो. एजाज उर्फ बाबु, अवधेश यादव, अनिल कुमार महतो, सरवर अंसारी और शहनाज खातुन शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपियों का संबंध हिन्दपीढ़ी और आसपास के इलाकों में चल रहे अवैध नशा कारोबार से है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 6.88 ग्राम ब्राउन शुगर, लगभग 300 ग्राम गांजा, 8 लाख 79 हजार 542 रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, TAZOWIN इंजेक्शन के दो डिब्बे और Nitrosun की 40 गोलियां बरामद की हैं. इनमें सबसे अधिक 8 लाख 74 हजार 200 रुपये शहनाज खातुन के घर से मिले.

अभियान में हिन्दपीढ़ी थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा, कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, डेली मार्केट थाना प्रभारी नितिन कुमार, लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार और महिला थाना प्रभारी रेणुका टुडू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: जनता दरबार बना जनता की उम्मीद: रांची में एक दिन में सैकड़ों समस्याओं का समाधान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *