रांची: मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज में नर्सेज डे पर उमड़ा उत्साह, सेवा के लिए छात्र सम्मानित

Ranchi: बरियातू स्थित मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज में एसएनए एवं हेल्थ कैंपेन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे का आयोजन किया...

Ranchi: बरियातू स्थित मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज में एसएनए एवं हेल्थ कैंपेन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे का आयोजन किया गया. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘आवर नर्सेज, आवर फ्यूचर: एंपावर्ड नर्सेज सेव्स लाइव्स’ रही, जो स्वास्थ्य प्रणाली में नर्सों की सशक्त भूमिका को रेखांकित करती है. इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ (हिंदी व अंग्रेजी), निबंध लेखन, रील मेकिंग, फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. मुख्य अतिथि निरल (प्राचार्या, एएनएम ट्रेनिंग कॉलेज, सदर अस्पताल) ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा, ‘नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं. उन्हें सशक्त बनाना केवल नारा नहीं, बल्कि उनके सम्मान और समर्थन का वादा है.’

यह भी पढ़ें: सीआईडी के साइबर सेल में होगी चीफ टेक्निकल ऑफिसर की बहाली, एआई और फोरेंसिक टूल्स से लैस होगी जांच

सेवा को मिला सम्मान

सदर अस्पताल रांची में उत्कृष्ट सेवा देकर मरीजों की जान बचाने वाले छात्र-छात्राओं गरिमा रानी, सृष्टि राज, हर्षा कुमारी, जसमती हेंब्रम, स्नेहा फ्रांसिसका, तुषार गुड़िया, अभय आर्यन हांसदा, विनय कुमार और आलोक कुमार जेटी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कॉलेज की प्रशासनिक टीम और नर्सिंग समुदाय ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: आंधी क्या चली! JBVNL के दावों के परखच्चे उड़ गए, राजधानी के आधे से अधिक इलाकों की हो गई बत्ती गुल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *