Click Here
Click Here
Click Here

कराईकेला के विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को बताए गए उनके अधिकार

Chakradharpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कानूनी जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन...

Karaikela school
विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

Chakradharpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कानूनी जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बंदगांव प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कराईकेला में आयोजित किया गया, जो जिला प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान का हिस्सा है.

बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी

​शिविर के दौरान बच्चों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया. मुख्य रूप से ​नालसा स्कीम के तहत मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया गया.​ आशा और डॉन योजना में बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों और कठिन परिस्थितियों में मिलने वाले कानूनी संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई.​

कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई, जैसे कि ​शिक्षा का अधिकार, शिक्षा के महत्व और अनिवार्य शिक्षा के प्रावधान,​ बाल संरक्षण एवं बाल विवाह, कम उम्र में शादी के कानूनी दुष्परिणाम और बच्चों की सुरक्षा के नियम के बारे में जानकारी दी गई. इसके साथ ही युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की अपील की गई.​ इस अवसर पर मुख्य रूप से बंदगांव प्रखंड के अधिकार मित्र, विद्यालय के शिक्षक गण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे .

यह भी पढ़ें: रांची: मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज में नर्सेज डे पर उमड़ा उत्साह, सेवा के लिए छात्र सम्मानित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *