चुनाव तक चुप रही मोदी सरकार, अब जनता को दे रही त्याग का उपदेश: चंदन प्रकाश सिन्हा

Palamu:झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य और पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों...

Palamu:झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य और पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि जो भाजपा नेता चुनाव के समय विपक्ष पर मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाकर वोट मांग रहे थे, आज सत्ता में आते ही वही लोग सुहागिनों को मंगलसूत्र न पहनने और सोना न खरीदने का उपदेश दे रहे हैं. शादियों के सीजन में जब बेटियों को उपहार देने की परंपरा है, तब सरकार का यह रुख जनता के साथ विश्वासघात है.

JMM के केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना 

चंदन सिन्हा ने केंद्र की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो सरकार देश को विश्वगुरु बनाने के बड़े-बड़े सपने दिखा रही थी, वह आज पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है. अब अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जनता को कम खर्च करने और त्याग करने का ज्ञान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज लोगों को पेट्रोल बचाने, विदेश यात्राएं रोकने और घर से काम करने की सलाह दे रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय संकट की जानकारी उन्हें चुनाव से पहले भी थी. लेकिन चुनावी लाभ के लिए जनता से सच छिपाया गया और अब वोट मिलते ही जनता पर बोझ डाला जा रहा है. तेल की बढ़ती कीमतों और पेट्रोलियम मंत्री के बयानों पर हमला बोलते हुए झामुमो नेता ने कहा कि तेल कंपनियों के घाटे का बहाना बनाकर महंगाई बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने सवाल किया कि जब कच्चे तेल के दाम कम थे और रूस से सस्ता तेल मिल रहा था, तब उसका फायदा आम जनता को क्यों नहीं मिला? तेल कंपनियों ने तो भारी मुनाफा कमाया, लेकिन वह पैसा आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट मित्रों के खातों में गया.

विदेश नीति हर मोर्चे पर नाकाम 

​चंदन प्रकाश सिन्हा ने अंत में कहा कि सरकार की विदेश नीति भी हर मोर्चे पर नाकाम रही है. महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. अब देशभक्ति के नाम पर जनता को भावनात्मक रूप से तैयार किया जा रहा है ताकि वे बढ़ती कीमतों का विरोध न कर सकें. उन्होंने इस पूरे प्रकरण को अनैतिक बताते हुए कहा कि सरकार का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है.

AlsoRead:हजारीबाग में महिलाओं के नाम पर फर्जी लोन और अवैध वसूली का आरोप

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *