गर्मी में शरीर को रखें ठंडा और फिट, अपनाएं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स

News Wave Desk : तेज गर्मी का असर अब लोगों की सेहत और पर दिन भर का काम और थकन साफ दिखने...

News Wave Desk : तेज गर्मी का असर अब लोगों की सेहत और पर दिन भर का काम और थकन साफ दिखने लगा है, बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना और पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में अगर समय रहते अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव किया जाए, तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है.विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के मौसम में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना, दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और मौसमी फलों का सेवन भी शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है. तरबूज, खीरा, ककड़ी और आम जैसे फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं.

गर्मी में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए

ज्यादा मसालेदार और तला-भुना भोजन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, हल्का और पौष्टिक भोजन जैसे दाल, हरी सब्जियां, सलाद और दही को अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर माना जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि बाहर का खुला खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि गर्मी में फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है, सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदतों में बदलाव भी जरूरी है, सुबह जल्दी उठकर हल्की एक्सरसाइज, योग या वॉक करने से शरीर एक्टिव रहता है.

छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपना सकते हैं 

दिन में तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए और जरूरत पड़ने पर छाता, टोपी या सूती कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए, पर्याप्त नींद लेना भी शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है, मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से मानसिक थकान और तनाव बढ़ सकता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दिन में कुछ समय परिवार, दोस्तों या अपनी पसंदीदा गतिविधियों के लिए जरूर निकालें, इससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और तनाव कम होता हैं  डॉक्टरों का मानना है कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर न सिर्फ गर्मी से बचा जा सकता है, बल्कि शरीर और मन दोनों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है.

Also  Read : बेल का शरबत गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है, यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *