सिमडेगा: टैक्सी चालकों ने नगर परिषद के खिलाफ खोला मोर्चा

Simdega: टैक्सी स्टैंड में पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को टैक्सी चालकों का आक्रोश फूट पड़ा....

Simdega: टैक्सी स्टैंड में पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को टैक्सी चालकों का आक्रोश फूट पड़ा. चालकों ने मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान “सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं” का नारा लगाते हुए चालकों ने जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की.

प्रदर्शन कर रहे चालकों के अनुसार 

प्रदर्शन कर रहे चालकों ने कहा कि टैक्सी स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में चालक और यात्री पहुंचते हैं, लेकिन वहां पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं. इससे चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. संघ के अध्यक्ष सह मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नगर परिषद केवल टैक्स वसूली पर ध्यान दे रही है, जबकि सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन और मोर्चा निकाला जाएगा.

AlsoRead:बेल का शरबत गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है, यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है.

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *