Click Here
Click Here
Click Here

पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार भेजी जा रही अवैध शराब के साथ एक्सयूवी 500 जब्त

Palamu जिले के हुसैनाबाद में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद...

Palamu जिले के हुसैनाबाद में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दंगवार ओपी चेक पोस्ट के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान एक काले रंग की एक्सयूवी 500 गाड़ी को रोका गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 26 बीजे 0496 है. वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके अंदर से चार पेटी अवैध देशी टनाका शराब बरामद की जिसमें कुल 100 बोतलें भरी हुई थीं.

अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप, पुलिस ने तस्कर को दबोचा, महंगी गाड़ी जब्त

 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त महंगी गाड़ी को तत्काल जब्त कर लिया है, मौके से चालक विक्रांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है जो हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बहेरा गांव का रहने वाला है, इस पूरे मामले को लेकर हुसैनाबाद थाना में सुसंगत धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. ​इस सफल छापेमारी अभियान में हुसैनाबाद थाना के अधिकारी और पुलिस बल शामिल थे, पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके.

Also Read : पार्टी लुक के लिए कैसे खुद को तैयार करें

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *