Click Here
Click Here
Click Here

गुरुजी के सपनों को पंख दे रहे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसः सीएम

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि हैं कि दिशोम गुरु हमेशा कहते थे कि शिक्षा से ही बदलाव आएगा। हमने...

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि हैं कि दिशोम गुरु हमेशा कहते थे कि शिक्षा से ही बदलाव आएगा। हमने उसी संकल्प को अपना मिशन बनाया और आज हमारे मेहनती छात्र-छात्राओं ने इसे सच कर दिखाया है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के इसी मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में एक युगांतकारी परिवर्तन की इबारत लिख दी है. आज राज्य के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से न केवल राज्य, बल्कि देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

किसी होनहार के सपनों की बेड़ियां न बने

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हालिया परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट था,आर्थिक तंगी कभी किसी होनहार के सपनों की बेड़ियां न बने. सरकारी स्कूलों के कायाकल्प और विश्वस्तरीय सुविधाओं का ही परिणाम है कि आज हमारे नौनिहाल सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे.

Read Also: झारखंड समेत 19 राज्यों में शुरू होगा मतदाता सूची का SIR, घर-घर पहुंचेंगे BLO, 3.94 लाख बीएलओ और 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट रहेंगे सक्रिय

यह सफलता केवल अंकों की नहीं

यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि उस भरोसे की है जो झारखंड के सुदूर गांवों के अभिभावकों ने सरकारी तंत्र पर दिखाया है. मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को देते हुए सभी को हार्दिक बधाई और जोहार कहा है. अब झारखंड के सरकारी स्कूलों से निकलने वाले बच्चे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *