पार्टी लुक के लिए कैसे खुद को तैयार करें

News Wave Desk:पार्टी में हम सब अच्छा दिखना चाहते हैं. अच्छा और आकर्षक दिखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है....

News Wave Desk:पार्टी में हम सब अच्छा दिखना चाहते हैं. अच्छा और आकर्षक दिखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. मौसम के हिसाब से खुद को तैयार करना पड़ता हैं. आइए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें, जिससे आप बेहद आकर्षक और सुंदर दिख सकते हैं.

  1. आकर्षक कपड़े चुनें- पार्टी के लिए अपनी पसंद के आरामदायक और आकर्षक कपड़े पहनें, जैसे-साड़ी, ड्रेस या सूट. कपड़ों का चुनाव पार्टी के माहौल के हिसाब से करें.
  2. स्किन की तैयारी- सबसे पहले अपना चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन सॉफ्ट रहे.
  3. मेकअप का बेस: प्राइमर लगाएं, फिर फाउंडेशन और कंसीलर लगाकर चेहरे के दाग-धब्बे छुपाए.
  4. आंखों का मेकअप: अपनी ड्रेस के हिसाब से हल्का या बोल्ड आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा लगाएं.
  5. गाल और हाईलाइटर: गालों पर हल्का ब्लश लगाएं और चेहरे के उभरे हुए हिस्सों पर हाईलाइटर लगाएं ताकि चेहरा चमक उठे.
  6. लिपस्टिक: अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से बोल्ड या सिंपल लिपस्टिक लगाएं.
  7. ज्वेलरी और हेयरस्टाइल: हल्की-फुल्की ज्वेलरी पहनें और बालों को खुले रखें या जूड़ा बनाएं जैसा आपको अच्छा लगे.
  8. सेटिंग स्प्रे: मेकअप को टिकाऊ बनाने के लिए आखिरी में सेटिंग स्प्रे लगाएं.

 

 

कुछ जरूरी बातों का घ्यान दें

  • दिन की पार्टी है तो हल्का मेकअप करें, रात की पार्टी के लिए बोल्ड मेकअप चुनें.
  • आरामदायक कपड़े और जूते पहनें.
  • सबसे जरूरी है कि आत्मविश्वास से रहें, यही आपको सबसे सुंदर बनाएगा.

ALSO READ: गर्मी में शरीर को रखें ठंडा और फिट, अपनाएं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *