Click Here
Click Here
Click Here

छात्र संघ चुनाव को लेकर आजसू छात्र संघ की हुंकार, जल्द तारीख घोषित करने की मांग

Hazaribagh: सर्किट हाउस में आजसू छात्र संघ की महत्वपूर्ण बैठक और विचार-मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता शिवम मिश्रा...

Hazaribagh: सर्किट हाउस में आजसू छात्र संघ की महत्वपूर्ण बैठक और विचार-मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता शिवम मिश्रा ने की, जबकि संचालन सत्यम सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा शामिल हुए. वहीं प्रदेश सचिव डॉ. सौरभ शर्मा और हजारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो विशेष रूप से मौजूद रहे. बैठक में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा.

छात्र संघ चुनाव लोकतान्त्रिक अधिकार

उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा विषय है. इससे छात्रों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और अपनी समस्याओं को मजबूती से रखने का मौका मिलता है. बैठक में हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़ और गिरिडीह जिले के विभिन्न कॉलेजों से छात्र नेता और संगठन के सदस्य शामिल हुए. सभी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की. कार्यक्रम में छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. साथ ही छात्रों को संगठित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर चतरा जिला अध्यक्ष शिवलाल दांगी, महिला मोर्चा केंद्रीय सचिव संगीता बरला, केंद्रीय सचिव विजय वर्मा, केंद्रीय सदस्य भोला महतो, संदीप सिंह समेत कई छात्र नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे.

AlsoRead:ऊर्जा निगम में तकनीकी अफसरों की तैनाती पर श्रमिक संघ का बड़ा हमला

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *