बिहार बनेगा सीमेंट हब! अंबुजा और डालमिया करेंगी हजारों करोड़ का निवेश

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर और किशनगंज जिलों में नई सीमेंट फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी. हाल ही में हुई राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड...

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर और किशनगंज जिलों में नई सीमेंट फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी. हाल ही में हुई राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की बैठक में 2484.06 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 मंजूरी दी गई, जबकि 46.86 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई.

अंबुजा सीमेंट करेगी बड़ा निवेश

मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना सबसे बड़ी योजनाओं में शामिल है. कंपनी यहां 1114.94 करोड़ रुपये के निवेश से 8219 एमटीपीडी क्षमता वाली सीमेंट यूनिट स्थापित करेगी.

किशनगंज में डालमिया सीमेंट यूनिट को मंजूरी

डालमिया सीमेंट (नॉर्थ ईस्ट) लिमिटेड को किशनगंज में 573.76 करोड़ रुपये के निवेश से 2.5 एमएमटीपीए क्षमता की सीमेंट यूनिट लगाने की अनुमति मिली है. वहीं, डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड को भी मुजफ्फरपुर के महवल क्षेत्र में 573.15 करोड़ रुपये की लागत से नई यूनिट स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है.

Read Also: टेंडर घोटाला के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से राज्य में औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. नई फैक्ट्रियों के शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी.

बिहार को इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी

राज्य सरकार लगातार निवेश आकर्षित करने के लिए नई नीतियां और पहल कर रही है. बड़ी कंपनियों के निवेश को बिहार के औद्योगिक विकास के लिए अहम माना जा रहा है. सरकार अब राज्य को एक मजबूत इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *