मानवता दिवस पर अर्जक संघ ने लगाया रक्तदान शिविर, कई लोगों ने किया रक्तदान

Bokaro : बोकारो में मानवता दिवस एवं महामना गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर अर्जक संघ द्वारा मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी...

Bokaro : बोकारो में मानवता दिवस एवं महामना गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर अर्जक संघ द्वारा मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम अर्जक संघ जिला कार्यालय स्थित डॉ. अम्बेडकर मानस संस्थान, सेक्टर-8 बी में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष उषा सिंह ने की.

रेड क्रॉस के सहयोग से आयोजित हुआ शिविर

मानवहित और सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए अर्जक संघ द्वारा रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन होने के बाद जिलाध्यक्ष उषा सिंह ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया.

इस अवसर पर उषा सिंह ने कहा कि मानवता दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज में बढ़ती जागरूकता, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है.

ALSO READ : टोल टैक्स विवाद पर गुमला में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

समाज सेवा के कार्यक्रम जारी रखने की बात

उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संस्था आगे भी मानवहित, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी.

ALSO READ :  सरायकेला : नारायण प्राइवेट आईटीआई में मनाई गई शहीद सुखदेव थापर की जयंती

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

रक्तदान करने वालों में रविन्द्र कुमार, उपेन्द्र नाथ वर्मा, अम्बेडकर कुमार, रवि कुमार, प्रभात कुमार, विक्रम जय, मनोज कुमार, मालती अर्जक, मनोज कुमार सिंह और अंकित कुमार शामिल रहे. सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

डॉ. राकेश कुमार द्वारा सभी डोनरों को प्रोत्साहन स्वरूप विशेष उपहार भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम में महेंद्र प्रसाद, मुक्तेश्वर कुमार, धर्मदेव राम, बन्धु प्रसाद रजक, यमुना राम, देवनारायण प्रसाद, आरती कुमारी, रवि शंकर कुमार, महताब अली अहमद, सुनिल कुमार, राज कुमार, मोजिबा सहित कई लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ : सरायकेला: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, गम्हरिया में चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *