Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, गम्हरिया में चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है....

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. उपायुक्त के निर्देश पर गम्हरिया क्षेत्र में सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण को हटाया गया. इससे अवैध कब्जा जमाये लोगों में हड़कंप मच गया. प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचते ही कई दुकानदारों और कारोबारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया. जबकि कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

यह भी पढ़ें: झारखंड प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत अधिकारियों से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, दी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं

हुई नोक-झोंक, नहीं चली सिफारिश

अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच हल्की नोक-झोंक भी हुई. कई लोगों ने कार्रवाई रोकने के लिए अनुनय-विनय और दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली. पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को देखते हुए सर्विस रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा. सड़क सुरक्षा और यातायात सुगमता से कोई समझौता नहीं होगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. गम्हरिया के बाद कांड्रा, आरआईटी मोड़ और आदित्यपुर में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा. लोगों से अपील की गई है कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा.

यह भी पढ़ें: टोल टैक्स विवाद पर गुमला में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *