Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से थमा जनजीवन, वन्यजीवों को मिली राहत, बिजली गुल

Saraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली. तेज आंधी-तूफान और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हुई...

Seraikela weather
आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश

Saraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली. तेज आंधी-तूफान और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. घंटों बरसे पानी से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए.

विजिबिलिटी जीरो, थमे पहिए

शाम ढलते ही शुरू हुई तेज बारिश और आंधी से विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सामने तक दिखाई नहीं दे रहा था. कई जगह वाहन चालक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर बारिश थमने का इंतजार करते दिखे.

गर्मी से राहत, वन्यजीवों को मिला सुकून

दिनभर भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली. वहीं दलमा समेत आसपास के जंगलों में पानी के स्रोत सूखने से परेशान वन्यजीवों को भी इस बारिश से सुकून मिला है.

बिजली गुल, सांप-बिच्छू का डर

तेज बारिश और आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. गर्मी और बरसात के इस मौसम में जमीन के अंदर बिलों में छिपे सांप-बिच्छू बाहर निकलने लगे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में आम लोगों को डर सता रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल बरसात में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सतर्क रहने और रात में टॉर्च लेकर चलने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें: पारंपरिक स्वशासन में सरना आदिवासियों का संवैधानिक अधिकार दिलाने को लेकर आंदोलन जोरदार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *