Click Here
Click Here
Click Here

तिसरी में गैस जांच के दौरान बवाल, BDO पर अभद्रता का आरोप, सड़क जाम के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Giridih: तिसरी बाजार में शुक्रवार रात प्रशासन की रसोई गैस जांच अभियान विवादों में घिर गया. जांच के दौरान मनीष कुमार पर...

Giridih: तिसरी बाजार में शुक्रवार रात प्रशासन की रसोई गैस जांच अभियान विवादों में घिर गया. जांच के दौरान मनीष कुमार पर एक ठेला संचालक के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा.

जानकारी के अनुसार मनीष कुमार और अखिलेश प्रसाद की संयुक्त टीम बाजार क्षेत्र के होटलों, ढाबों और ठेलों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक ठेला संचालक के साथ कथित रूप से तीखी बहस हो गई.

सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जांच के दौरान ठेला संचालक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे लोग आक्रोशित हो गए. देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया. इससे कुछ देर तक बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित रहा.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर झारखंड पुलिस की तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य कराई गई.

राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू

झारखंड मुक्ति मोर्चा के तिसरी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल और माले नेता मंटू शर्मा ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. हालांकि पूरे मामले पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

ALSO READ: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को हाइवा ने कुचला, लोगों में आक्रोश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *