Click Here
Click Here
Click Here

वट सावित्री व्रत नारी शक्ति और अटूट संकल्प का प्रतीक: सीएम

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर राज्य की सभी माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दी...

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर राज्य की सभी माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दी है. सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने इस व्रत के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया. सीएम सोरेन ने कहा कि वट सावित्री व्रत केवल परंपरा का पर्व नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति और उनके अटूट संकल्प का जीवंत प्रतीक है.

उन्होंने समाज निर्माण में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि परिवार और समाज की मजबूती में आधी आबादी (महिलाओं) की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. इस पावन पर्व पर हम सभी मिलकर समाज में नारी सम्मान, समान अधिकार और पारिवारिक मूल्यों को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने का संकल्प लें. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थय की कामना की है.

 

ALSO READ : आस्था के साथ महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *