उद्योगों को नई रफ्तार

800 मेगावाट क्षमता की यूनिट से बढ़ेगी ऊर्जा आत्मनिर्भरता
एनटीपीसी की कुल क्षमता 90 गीगावाट के पार
Ranchi : पतरातु सुपर थर्मल पावर प्लांट के दूसरे यूनिट का ट्रायल सफल हुआ. 800 मेगावाट क्षमता वाली इस यूनिट के शुरू होने से राज्य को करीब 85 प्रतिशत अतिरिक्त बिजली मिलने की उम्मीद है. जिससे बिजली संकट से बड़ी राहत मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी. इस उपलब्धि के साथ ही एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 90 गीगावाट के पार पहुंच गई है. जो देश के ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. ऊर्जा उत्पादन में इस वृद्धि से झारखंड न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी करेगा. बल्कि औद्योगिक निवेश को भी आकर्षित कर सकेगा.
राज्य सरकार और एनटीपीसी के संयुक्त प्रयासों से तैयार यह परियोजना लंबे समय से अपेक्षित थी. यूनिट के व्यावसायिक संचालन में आने के बाद राज्य में बिजली आपूर्ति और अधिक स्थिर और विश्वसनीय होगी. ऊर्जा के साथ विकास को मिलेगी रफ्तार नई यूनिट के शुरू होने से झारखंड में उद्योगों के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी. जिससे मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और अन्य सेक्टर को सीधा फायदा मिलेगा. इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. बिजली की उपलब्धता बढ़ने से उद्योगों को निर्बाध सप्लाई मिलेगी. जिससे उत्पादन और निवेश बढ़ेगा.
ALSO READ : DC-SSP ने दिखाई 45 हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी
