कोडरमा घाटी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई....

Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया.

ट्रक को पास लेने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार एक कार धनबाद से बिहार की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार नवादा से कोडरमा की तरफ आ रही थी. इसी दौरान घाटी में एक ट्रक को पास लेने के क्रम में दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. दुर्घटना में धनबाद निवासी 57 वर्षीय मुकेश कुमार, पिता हरिनंदन रावत तथा 23 वर्षीय निकिता कुमारी, पिता महेश कुमार घायल हो गए.

ALSO READ: रिकॉर्ड गर्मी के बीच हजारीबाग की बिजली व्यवस्था सुधारने में जुटा विभाग, बार-बार कटौती रोकने के लिए बना नया मास्टर प्लान

रोड सेफ्टी टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर रोड सेफ्टी के सदस्य सागर कुमार गिरी मौके पर पहुंचे और पीसीआर वाहन की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया. दुर्घटनाग्रस्त कार के एक चालक ने बताया कि वह नवादा से कोडरमा की ओर आ रहे थे. घाटी में एक ट्रक के पीछे धीरे-धीरे चल रहे थे. ट्रक को साइड से पार करने के दौरान सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *