Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू: मंत्री योगेंद्र प्रसाद 23 मई को बुंडू दौरे पर, मां देवरी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

Ranchi: पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार, 23 मई को रांची जिले के बुंडू एवं...

Ranchi: पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार, 23 मई को रांची जिले के बुंडू एवं तमाड़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 7 बजे धुर्वा स्थित सरकारी आवास से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे. सुबह 8 बजे मंत्री मां देवरी मंदिर, देवरी (तमाड़) पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे सुबह 9:30 बजे देवरी से बुंडू प्रखंड के एदलहातु स्थित हैप्पीनेस रिजॉर्ट के लिए रवाना होंगे. मंत्री सुबह 10 बजे हैप्पीनेस रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम 4 बजे मंत्री बुंडू से वापस रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5 बजे धुर्वा स्थित सरकारी आवास पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें: पायल कुमारी हत्याकांड में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक जयराम महतो, निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी

मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश जारी किए गए हैं. दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. मंत्री के आप्त सचिव कपिल कुमार द्वारा जारी पत्र में संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: रांची: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग अलर्ट, जून से शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *