News Wave Desk : गुरिंदर वीर सिंह ने 10.09 सेकंड में सौ मीटर दौड़ पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया है. रांची में आयोजित 29वें नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में गुरिंदर ने राष्ट्र रिकॉर्ड बनाया है. साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी जगह भी बना ली है. गुरिंदर पंजाब जलंधर के रहने वाले है.

शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद गुरिंदरवीर ने फिनिश लाइन पर अपना बिब उतारकर कैमरों की ओर उठाया. यह सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं था, बल्कि उस विश्वास और संदेश का प्रतीक था, जिसे लेकर वह ट्रैक पर उतरे थे.
13 साल की उम्र में मिली थी 400 मीटर दौड़ने की सलाह
इस दौरान गुरिंदरवीर ने बताया कि जब वह महज 13 साल के थे और एथलेटिक्स को गंभीरता से लेने लगे थे, तब कई कोचों ने उन्हें 100 मीटर छोड़कर 400 मीटर में जाने की सलाह दी थी. उन्हें कहा गया कि भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी टाइप 100 मीटर जैसी तेज स्पर्धा के लिए उपयुक्त नहीं होती.
हालांकि गुरिंदरवीर ने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने ठान लिया था कि वह इस सोच को गलत साबित करेंगे. उन्होंने कहा कि उनका सपना सिर्फ मेडल जीतना नहीं था, बल्कि यह दिखाना भी था कि भारतीय खिलाड़ी भी दुनिया के सबसे तेज धावकों में शामिल हो सकते हैं.
ALSO READ : रिटायर्ड कर्नल ने महिला से की छेड़खानी और अश्लील हरकत, विरोध करने पर दंपती को रॉड से हमला
