रांची: डालसा सचिव ने महिला प्रोबेशन होम का किया निरीक्षण, लड़कियों ने जताई पढ़ने की इच्छा

Ranchi: झालसा के निर्देश पर डालसा सचिव राकेश रौशन ने रविवार को नामकुम स्थित महिला प्रोबेशन होम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण...

Ranchi: झालसा के निर्देश पर डालसा सचिव राकेश रौशन ने रविवार को नामकुम स्थित महिला प्रोबेशन होम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रोबेशन होम में कुल 26 महिलाएं एवं लड़कियां थीं. डालसा सचिव ने सभी से एक-एक करके बातचीत की. अधिकतर लडकियों ने पढ़ाई करने की इच्छा जताई. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 18 साल से उपर कुल 20 महिलाएं प्रोबेशन होम में रह रही हैं, जिसमें से कुछ महिलाएं मानसिक रूप से बीमार हैं. उन सभी लोगों का लिस्ट डालसा सचिव ने प्रोबेशन आफिसर से मांगा है, जिससे कि उन्हें संबंधित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा सके. इसके अलावा निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ महिलाओं को उनके घरवाले छोड़कर चले गये हैं. ऐसी महिलाओं के घर के पते मांगे गए हैं. उन महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढें: गोवंशीय पशु तस्करों का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, ओडिशा से लेकर रांची तक फैला था तस्करी का जाल

भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गयी

मौके पर डालसा सचिव ने यह भी पाया कि कुछ लड़कियों की पढ़ाई एक साल से छूटा हुआ है. ऐसी लड़कियों की लिस्ट मांगी गई है, जो पढ़ाई करना चाहती है. इसके अलावा खाने की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की भी जांच की गयी. डालसा टीम ने प्रोबेशन होम में लगे कैमरे की जांच की. सभी कैमरा सही पाए गए. डालसा की टीम में डालसा सचिव राकेश रौशन, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा शामिल थे.

यह भी पढें: भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का समापन, विधायक नवीन जायसवाल ने कहा- कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने राज्य की स्थिति मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी बना दी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *