चक्रधरपुर में भाजपा ने झारखंड सरकार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में चक्रधरपुर प्रखंड में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने झारखंड...

BJP Chakradharpur
भाजपा ने झारखंड सरकार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में चक्रधरपुर प्रखंड में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, चक्रधरपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है तथा विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल सत्ता बचाने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

ये रहे उपस्थित

इस दौरान पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय गागराई, नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, टोलो मंडल अध्यक्ष कांडे पाडिया तीरथ जामुदा, रतन बोदरा, दीपक सिंह, अभिजीत चटर्जी, सनी विश्वकर्मा, हेमंत राव, अरविंद ठाकुर, राम प्रकाश शाह, सरना बोयपाई, रामबाबू साहू, बंटी मिश्रा, गोरखनाथ बोदरा, टिंकू समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: संतों की सुरक्षा को लेकर हजारीबाग जैन समाज ने उठाई आवाज, धार्मिक गुरुओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *