खराब प्रदर्शन पर डीसी सख्त, मनरेगा और आवास योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

Report: Yogesh Kumar Jamtara: जामताड़ा समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में विकास शाखा, आवास...

Jamtara DC
उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Report: Yogesh Kumar

Jamtara: जामताड़ा समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में विकास शाखा, आवास एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में उपायुक्त ने योजनाओं की धीमी प्रगति और खराब प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

आवास कर्मियों को कार्यशैली सुधारने की चेतावनी

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अबुआ आवास योजना एवं मनरेगा में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधूरे आवासों को जल्द पूर्ण कराने, लाभुकों से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान कई प्रखंडों में आवास योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रखंड समन्वयकों और आवास कर्मियों को तत्काल कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी गई.

मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बीपीओ एवं संबंधित कर्मियों के खराब प्रदर्शन पर सख्त रुख अपनाया. उन्होंने निर्देश दिया कि खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा जाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो प्रदर्शन को आधार बनाते हुए नियमानुसार कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

उपायुक्त ने की लंबित कार्यों की समीक्षा

बैठक में मनरेगा के तहत योजनाओं की स्थिति, पीडी जेनरेशन, सोशल ऑडिट, जॉब कार्ड रिन्यूअल, ई-केवाईसी एवं लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने विगत वित्तीय वर्ष एवं उससे पूर्व की अधूरी योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश देते हुए सभी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ, प्रखंड समन्वयक एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में भाजपा का दो दिवसीय महाप्रशिक्षण शिविर संपन्न: समापन सत्र में पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *