Koderma: भीषण गर्मी को देखते हुए डोमचांच के ढाब पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ढाब चौक ऑटो स्टैंड के पास राहगीरों के लिए पियाऊ पानी की व्यवस्था की गई है. इसकी शुरुआत थाना प्रभारी बमबम कुमार ने लोगों को अपने हाथों से पानी पिलाकर की. इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा, कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिले, इसी उद्देश्य से चौक पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है.

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन घड़े की साफ-सफाई कर उसमें ताजा और ठंडा पानी भरा जाएगा, ताकि राहगीरों और आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी में इस तरह की व्यवस्था लोगों के लिए काफी राहत देने वाली है.
यह भी पढ़ें: रांची: जनता दरबार में डीसी की सख्ती, शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की चेतावनी
