News Wave Desk: गर्मी के मौसम में साड़ी पहनना थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन अगर कपड़ा और स्टाइलिंग सही हो तो फ्लोरल साड़ी से बेहतर कुछ नहीं. ये न सिर्फ कंफर्टेबल होती हैं बल्कि आपको फ्रेश और एलिगेंट लुक भी देती हैं. चलिए जानते हैं गर्मियों में फ्लोरल साड़ी को कैसे कैरी करें.

सही फैब्रिक का चुनाव सबसे जरूरी

गर्मियों में साड़ी का फैब्रिक आपके पूरे दिन का कंफर्ट तय करता है.कॉटन, मलमल, लिनन, चंदेरी, ऑर्गेंजा ये फैब्रिक हल्के होते हैं और हवा को आर-पार होने देते हैं.हैवी सिल्क, वेलवेट, जॉर्जेट को न पहनें ,ये शरीर से चिपकते हैं और गर्मी बढ़ाते हैं.
रंगों का खेल: हल्के शेड्स को कहें हां

गहरे रंग गर्मी सोखते हैं, इसलिए समझदारी से रंग चुनें. व्हाइट,बेबी पिंक, पाउडर ब्लू, मिंट ग्रीन, लेमन येलो, लैवेंडर, ऑफ-व्हाइट को चुनें. काला, मैरून, नेवी ब्लू, खासकर दिन के फंक्शन में न पहनें.
ब्लाउज से बदलें पूरा लुक

गर्मियों में ब्लाउज कंफर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी होना चाहिए. स्लीवलेस, हॉल्टर नेक, नूडल स्ट्रैप, बोट नेक या क्रॉप टॉप स्टाइल ब्लाउज ट्राई करे. प्लेन कॉटन शर्ट को ब्लाउज की तरह पहन सकते हैं. सिंपल फ्लोरल साड़ी है तो प्रिंटेड या एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज पहनें. हैवी प्रिंट वाली साड़ी के साथ प्लेन कॉटन ब्लाउज पहनें.
ड्रेपिंग स्टाइल में लाएं बदलाव

- ओपन पल्लू: सबसे हवादार और आसान. कैजुअल लुक के लिए परफेक्ट हैं.
- बेल्ट ड्रेप: पतली लेदर या एम्ब्रॉयडर्ड बेल्ट से पल्लू को कमर पर फिक्स करें. स्टाइलिश भी और हैंड्स-फ्री भी.
- धोती या पैंट स्टाइल: ब्रंच या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए मॉडर्न लुक.
सिंपल ज्वेलरी और एक्सेसरीज़

भारी गहनों की जगह छोटे झुमके, पतली चेन या ऑक्सीडाइज्ड चूड़ी पहनें.फ्लैट चप्पल या सैंडल, केन बैग या स्लिंग बैग लें.
आसान हेयर और मेकअप

बालों में मैसी बन या पोनीटेल बनाएं.हल्का मेकअप करें, जैसे बीबी क्रीम, लिप बाम और थोड़ा मस्कारा लगाएं.
हल्की खुशबू वाला बॉडी मिस्ट इस्तेमाल करें.
अलग मौकों के लिए टिप्स

ऑफिस या मीटिंग में: हल्की कॉटन साड़ी और कॉलर वाला ब्लाउज
शादी या पार्टी में: ऑर्गेंजा या शिफॉन साड़ी, स्लीवलेस ब्लाउज
ब्रंच या आउटिंग में: मलमल साड़ी, क्रॉप टॉप और स्नीकर्स
साड़ी के अंदर कॉटन शेपवियर या साइक्लिंग शॉर्ट्स पहनें. इससे पसीने में भी कंफर्ट रहेगा और साड़ी की ड्रेपिंग भी खराब नहीं होगी.फ्लोरल साड़ी गर्मियों का परफेक्ट आउटफिट है. बस सही फैब्रिक, हल्के रंग और मिनिमल स्टाइलिंग होना चाहिए. बस इन आसान तरीकों से आप गर्मियों में भी फ्लोरल साड़ी में कूल और सुंदर दिख सकती हैं.
ALSO READ: अंगूर:सेहत और खूबसूरती का मीठा खजाना
