कोडरमा: एसपी के निर्देश पर सभी थानों मे पेयजल की व्यवस्था, लोग ठंडा पानी से बुझा रहे प्यास

Koderma: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के आलोक में कोडरमा जिले के सभी थानों में पेयजल की व्यवस्था की गयी है. पुलिस...

Koderma: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के आलोक में कोडरमा जिले के सभी थानों में पेयजल की व्यवस्था की गयी है. पुलिस अधीक्षक ने भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए आम नागरिकों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करवाई है. कोडरमा महिला थाना मे एसपी खुद मौजूद रहे. वहीं डोमचांच मे अभिमन्यु कुमार, नवलशाही मे सुमन कुमार, ढाब मे बमबम कुमार, तिलैया डैम ओपी थाना मे प्रेम कुमार, चंदवारा मे शशिभूषण कुमार मौके पर उपस्थित थे. सभी थाना परिसरों में आम नागरिकों, फरियादियों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है. साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि पेयजल व्यवस्था नियमित रूप से संचालित होता रहे. स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए. कोडरमा पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित कर रही है. कोडरमा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भीषण गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अनावश्यक धूप में बाहर निकलने से बचें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें: मिशन मुस्कान कामयाब: गुम हुए 57 मोबाइल फोन बरामद, SP ने वास्तविक मालिकों को सौंपे, चेहरे पर लौटी खुशी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *