डीसी ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्याएं ,मनरेगा, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति और सेविका-सहायिका चयन से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश

Pakur : पाकुड़ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों...

Pakur : पाकुड़ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

जनहित से जुड़े कई मामलों पर हुई सुनवाई

जनता दरबार में मनरेगा, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, सेविका-सहायिका चयन सहित विभिन्न व्यक्तिगत और जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी मामलों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक जांच कर पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

ALSO READ : बिजली, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के कार्यों में तेजी लाने पर जोर, DC ने की समीक्षा बैठक

समस्याओं के तुरंत समाधान पर जोर

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद, विश्वास और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है.

निर्धारित समय सीमा में निष्पादन का निर्देश

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक तरीके से किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके.

ALSO READ : जामताड़ा: आंगनबाड़ी सेविका को किया गया टारगेट, ठगी का प्रयास, सतर्क रहने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *