Simdega: सिमडेगा-कोलेबिरा मुख्य मार्ग पर NH-143 स्थित आरानी के समीप शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक हल्का घायल हो गया. जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से केटीएम बाइक सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मृतक और घायल की हुई पहचान
मृतक की पहचान जलडेगा प्रखंड निवासी जयंत टोपनो (जोनसन) के रूप में हुई है, जबकि लम्बोई पुरनापानी निवासी दिलशान डुंगडुंग को हल्की चोट लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.
Also Read: CM हेमंत सोरेन से मिले सुंदरगढ़ के नेता, अंजली सोरेन को राज्यसभा भेजने की उठी मांग
विधायक भूषण बाड़ा ने की पहल
इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा की नजर घटना पर पड़ी. उन्होंने तत्काल मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस को सूचना दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भिजवाने में पहल की. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
