Click Here
Click Here
Click Here

53 की उम्र में दीप्ति खेमानी का कमाल, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

Ranchi Desk: लौहनगरी की महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे फौलादी हों, तो उम्र महज एक...

mountain girl
mountain girl

Ranchi Desk: लौहनगरी की महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे फौलादी हों, तो उम्र महज एक आंकड़ा है. शहर के सीएच एरिया की रहने वाली 53 वर्षीया दीप्ति खेमानी ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल कर जमशेदपुर का मान बढ़ाया है. उन्होंने 27 फरवरी को सुबह 7:45 बजे किलिमंजारो के उहुरू पीक पर कदम रखा. इस उपलब्धि के लिए उन्हें तंजानिया नेशनल पार्क्स द्वारा आधिकारिक पर्वतारोहण प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया है.

प्रेमलता अग्रवाल से मिली प्रेरणा

दो बच्चों की मां और एक कुशल होममेकर दीप्ति खेमानी ने अपनी इस सफलता का श्रेय विख्यात पर्वतारोही और पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल को दिया है. दीप्ति ने बताया कि एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला प्रेमलता अग्रवाल ही उनकी प्रेरणास्रोत रहीं. शुरुआत में पर्वतारोहण उनके लिए केवल एक शौक था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके जीवन का जुनून बन गया. उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, कम ऑक्सीजन और भीषण ठंड के बावजूद हार नहीं मानी और दुनिया के सबसे ऊंचे स्वतंत्र खड़े पर्वत को फतह करने का संकल्प पूरा किया.

Read Also:  सीएम हेमंत तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री के बेटे का विवाह समारोह में हुए शामिल

परिवार बना ताकत

अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए दीप्ति ने कहा कि उनके पति प्रकाश खेमानी (व्यवसायी), पुत्र ओजस्वी, बहू ईवा और पुत्री विदुषी ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया. परिवार के सहयोग के कारण ही वे घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने साहसिक सपनों को पूरा कर पायीं. उन्होंने कहा कि माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई शारीरिक क्षमता से अधिक मानसिक दृढ़ता की परीक्षा थी.

Read Also:  झारखंड होमगार्ड भर्ती: 6 अप्रैल से शुरू होगी शारीरिक और लिखित परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल और जरूरी निर्देश

महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

दीप्ति की इस उपलब्धि की शहर के खेल प्रेमियों और एडवेंचर जगत से जुड़े लोगों ने सराहना की है. उनका कहना है कि 53 वर्ष की आयु में ऐसी कठिन चढ़ाई पूरी करना मध्यम आयु वर्ग के लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है. दीप्ति ने यह संदेश दिया है कि सपनों को पूरा करने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए कभी भी देर नहीं होती. माउंट किलिमंजारो को दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग स्थलों में गिना जाता है, जहां सफल अनुकूलन ही जीत की कुंजी होती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *