Bokaro : जिला के बेरमो थाना क्षेत्र इलाके में महिला के साथ की घटना सामने आयी है. घटना 5 नंबर धौड़ा ढोरी रेलवे साइडिंग इलाके की है. जहां आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई. जिसके बाद महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है. बोकारो एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त छह आरोपियों शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बबलू कुमार, सुरेंद्र भुइयां, बीरेन्द्र कुमार भारती, राहुल दीगार, राजेश भुइयां और धीरेन भुइयां शामिल हैं.

पड़ोसी के साथ हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, घटना बीते 29 मई की रात करीब नौ बजे की है. ढोरी रेलवे साइडिंग की रहने वाली 25 वर्षीय अनिता देवी ( पतिः महेश भुइयां ) का उनके पड़ोस में रहने वाले बबलू कुमार, सुरेंद्र भुइयां, सुनील भुइयां और कुछ अन्य लोगों के साथ किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अनिता देवी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. इस हिंसक झड़प में अनिता देवी को गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह जख्मी हो गईं.
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना के तुरंत बाद आनन फानन में परिजन जख्मी अनिता देवी को लेकर ढोरी स्थित सेंट्रल अस्पताल पहुंचे. जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. बेरमो थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और विधिपूर्वक पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित छापेमारी की और घटना में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
ALSO READ : बोकारो के LH कॉलोनी में अवैध तेल गोदाम में विस्फोट के बाद भीषण आग, दो झुलसे, एक की हालत गंभीर
