हजारीबाग : पांच सड़कों के मरम्मत में खर्च की जायेगी 6 करोड़ से अधिक की राशि, काम शुरू

Hazaribagh : शहर की पांच प्रमुख सड़कों का सुदृढ़ीकरण और निर्माण कार्य शुरू हो गया है. पथ प्रमंडल हजारीबाग की ओर से...

Hazaribagh : शहर की पांच प्रमुख सड़कों का सुदृढ़ीकरण और निर्माण कार्य शुरू हो गया है. पथ प्रमंडल हजारीबाग की ओर से सड़क निमार्ण कार्य किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत कुल 6.127 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुदृढ़ीकरण और निर्माण किया जाना है. सरकारी निविदा के अनुसार इस पूरी परियोजना पर 6 करोड़ 20 लाख 23 हजार 772 रुपये खर्च की जा रही है. जिसे आगामी 5 महीनों के अंदर पुरा करना है.

सड़क की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

निर्माण कार्य की शुरुआत के साथ ही स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी गुणवत्ता को लेकर चिंताएं जाहिर करनी शुरू कर दी हैं. अक्सर देखा जाता है कि बड़ी निर्माण योजनाओं में ठेकेदार विभागीय नियमों की अनदेखी कर काम को आनन फानन में निपटाने का प्रयास करते हैं. इस बार भी ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि कई हिस्सों में काम रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से किया जा रहा है. रात में काम करके ठेकेदार निर्माण की कमियों को छुपाकर निकल जाते हैं, जिससे सड़कों की लाइफलाइन प्रभावित होती है और कुछ ही महीनों में सड़कें दोबारा जर्जर हो जाती हैं.

परियोजना से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां और सड़कें

परियोजना के तहत पहली मुख्य सड़क, जैक एंड जिल स्कूल से विश्वेश्वर दयाल चौक मार्ग है. जो जाकिर हुसैन पार्क, गिलान चौक और पुस्तकालय चौक होकर गुजरती है.
दूसरी सड़क, मेन रोड ड्रग हाउस से कर्ज़न स्टेडियम मार्ग तक का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
तीसरी महत्वपूर्ण सड़क, दीपूगढ़ा इरिगेशन कॉलोनी से कैनरी रेजिडेंशियल कॉलोनी मार्ग है. जो आरईओ सर्कल ऑफिस, डिवाइन मर्सी आश्रम और पुलिस एकेडमी रोड होकर जाती है.
चौथी सड़क, पगोडा चौक से कल्लू चौक वाया न्यू एरिया मार्ग और जामुन पेड़ लोह सिंघना से मन्ना सिंह चौक मार्ग है.
पांचवीं सड़क, हजारीबाग चौक से गवर्नमेंट बी.एड कॉलेज वाया डीवीसी चौक मार्ग है. इन सभी 5 सड़कों का काम कुल 6 करोड़ 20 लाख 23 हजार 772 रुपये की लागत से 5 महीने के अंदर पूरा किया जाना निर्धारित है.

 

ALSO READरांची: 17 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, इंस्टाग्राम पर रहती थी काफी सक्रिय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *