बिजली संकट ने खोली व्यवस्था की पोल, मेडिकल कॉलेज में अंधेरा तो बरकट्ठा में सड़क पर उतरे ग्रामीण

Hazaribagh: जिले में बिजली व्यवस्था की बदहाली मंगलवार रात खुलकर सामने आई. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में करीब एक घंटे...

Hazaribagh: जिले में बिजली व्यवस्था की बदहाली मंगलवार रात खुलकर सामने आई. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में करीब एक घंटे तक बिजली गुल रहने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई वार्डों में मरीजों के परिजन मोबाइल टॉर्च की रोशनी में देखभाल करते नजर आए.

वहीं बरकट्ठा क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया. गर्मी और उमस के बीच पेयजल, पढ़ाई और दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए.

मौके पर पहुंची पुलिस 

सड़क जाम के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

एक ही रात में सामने आई इन दो घटनाओं ने जिले की बिजली व्यवस्था, बैकअप सिस्टम और आपातकालीन प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिलेवासियों ने समस्या के स्थायी समाधान और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ALSO READ: खुलेआम शराब पीने और अड्डेबाजी करने वालों को प्रशासन की टीम ने खदेड़ा, दी सख्त हिदायत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *