Bokaro: बहादुरपुर स्थित सहयोगिनी संस्था के सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री लघु या कुटीर उद्योग विकास बोर्ड रांची द्वारा प्राप्त टूल किट द्वारा सिलाई कटाई प्रशिक्षण की शुरुआत की गई. इस दौरान सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि कसमार एवं जरीडीह प्रखंड की महिला कारीगरों को उन्नत तरीके से सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक सिलाई मशीन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सिलाई की तकनीक बताए जा रहे हैं, जिससे निर्मित उत्पाद के क्वालिटी में काफी सुधार आएगा.

प्रशिक्षण के लिए बोर्ड की तरफ से दी गई आधुनिक सिलाई मशीन
निदेशक ने बताया कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड द्वारा संस्था को आधुनिक सिलाई मशीन भी प्राप्त हुआ है, जिसके माध्यम से स्थानीय लड़कियों एवं महिलाओं को सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान संस्था की कुमारी किरण, विनीता देवी, सूर्यमणि देवी, रेखा देवी, सोनी कुमारी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, नीतू कुमारी, अभय कुमार सिंह, रवि कुमार राय व अन्य लोग उपस्थित थे.
