बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता बढ़ाने पर जोर

Sraikela: झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सरायकेला टाउन हॉल में बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला और संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया...

Sraikela: झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सरायकेला टाउन हॉल में बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला और संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने और मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई.

त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती 

मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है. उन्होंने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने और पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया.

संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं की सक्रियता 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से जुड़ाव पर निर्भर करती है. उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और लोगों की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. कार्यशाला में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

नए सदस्यों का स्वागत 

इस दौरान झामुमो का संगठन भी मजबूत हुआ। आदित्यपुर के के.पी. सोरेन, खरसावां के बीरबल सरदार और सरायकेला की सुनिला सुतार समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया.

AlsoRead:जुगसलाई फायरिंग-तोड़फोड़ मामले का खुलासा, पांच आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *