युवक की मौत पर भड़के पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, घटनास्थल से DSP को फोन कर की त्वरित कार्रवाई की मांग

Palamu: पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र स्थित सोहया पहाड़ के दमदमी गांव के पास एक माइंस के गहरे गड्ढे में डूबने से पतरा...

Former minister Kamlesh Singh
घटनास्थल पर पूर्व मंत्री कमलेश सिंह

Palamu: पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र स्थित सोहया पहाड़ के दमदमी गांव के पास एक माइंस के गहरे गड्ढे में डूबने से पतरा खुर्द निवासी युवक लवकुश कुमार की मौत की आशंका के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया. घटना से नाराज ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग के सामूडीह मोड़ पर सड़क जाम कर माइंस संचालकों एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

पूर्व मंत्री ने की दोषी माइंस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्होंने हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से फोन पर बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की. पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई माइंस बिना सुरक्षा मानकों और नियम-कानून का पालन किए संचालित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि खुले और असुरक्षित गड्ढों के कारण लगातार लोगों की जान खतरे में पड़ रही है, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने प्रशासन से दोषी माइंस संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, अवैध खनन पर रोक तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी, कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

NDRF की टीम कल सुबह हुसैनाबाद पहुंचेगी

वहीं, हुसैनाबाद प्रशासन की ओर से NDRF टीम से संपर्क स्थापित कर लिया गया है. प्रशासन ने बताया कि NDRF की टीम कल सुबह हुसैनाबाद पहुंचेगी. टीम के पहुंचने के बाद सोहया पहाड़ के समीप माइंस के गड्ढे में गहरे पानी में डूबे युवक की खोजबीन शुरू की जाएगी. इस बात की जानकारी एसडीपीओ IPS दिव्यांश शुक्ला ने दी है. बता दें कि युवक का शव नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है, शव की खोजबीन के लिए ग्रामीणों द्वारा अभी भी सड़क जाम जारी है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़ने की पहल, पूर्व छात्र बंटा रहे हाथ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *