गिरिडीह: विश्व पर्यावरण सप्ताह पर ग्रामीणों ने लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प

Giridih: विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देश पर बिरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गराइडीह में...

Giridih: विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देश पर बिरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गराइडीह में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी ने किया. कार्यक्रम में कल्याणपुर, गराइडीह, प्रतापपुर और चितनखारी समेत आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों और वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

वन संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

वन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण, वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी. साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की. कार्यक्रम में वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी अन्नु सोरेन, संजयकांत यादव, बिरेंद्र कुमार, सुरूचि कुमारी और शिवनारायण महतो उपस्थित रहे. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, जयदेव यादव, अब्दुल गनी, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही.

सामूहिक प्रयास से ही होगा पर्यावरण संरक्षण

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है. विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को प्रकृति संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया जा सके.

ALSO READ: राज्यसभा चुनाव: जल्दबाजी नहीं, गठबंधन में जेएमएम ही बॉस कांग्रेस-राजद को सुदिव्य सोनू का पावर रिमाइंड

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *