गुमला जिला विज्ञान केंद्र में 9 से 11 जून तक तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन

Gumla: उपायुक्त के निर्देश पर जिला विज्ञान केंद्र, गुमला में 9 से 11 जून 2026 तक तीन दिवसीय विशेष समर कैंप “समर...

Gumla: उपायुक्त के निर्देश पर जिला विज्ञान केंद्र, गुमला में 9 से 11 जून 2026 तक तीन दिवसीय विशेष समर कैंप “समर सर्ज 2026” का आयोजन किया जाएगा. 8 से 16 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कैंप का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों को ज्ञान, विज्ञान और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है.

विज्ञान को रोचक तरीके से सीखने का मिलेगा अवसर

कैंप का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जिला विज्ञान केंद्र परिसर में होगा. इस दौरान विद्यार्थियों को वर्चुअल रियलिटी अनुभव, विज्ञान प्रयोग, विज्ञान केंद्र भ्रमण, रचनात्मक कला एवं शिल्प गतिविधियों तथा विज्ञान आधारित इंटरैक्टिव कक्षाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

ALSO READ : चक्रधरपुर: BJP की सांगठनिक बैठक, 12 साल बेमिसाल और एक पेड़ मां के नाम अभियान की बनी रणनीति

वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञान केंद्र की बिपाशा एवं अंकिता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, नवाचार और रचनात्मकता को विकसित करना है. गतिविधि आधारित शिक्षण और आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं से परिचित कराया जाएगा.

7 जून तक होगा पंजीकरण, मिलेगा प्रमाण पत्र

समर कैंप के लिए पंजीकरण शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है. इच्छुक विद्यार्थी 7 जून 2026 तक अपना नामांकन करा सकते हैं. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विभिन्न अधिकारियों के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा. पंजीकरण के लिए जिला विज्ञान केंद्र, गुमला अथवा मोबाइल नंबर 91530 68858 पर संपर्क किया जा सकता है.

ALSO READ : रांची में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *