Chaibasa: चिरिया के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता मनोहर झा के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम के दौरान सांसद Joba Majhi अस्पताल पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

सांसद ने दिवंगत मनोहर झा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से क्षेत्र ने एक सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता को खो दिया है. उन्होंने परिजनों के दुख में सहभागी होते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही.
अस्पताल परिसर में जुटी समर्थकों की भीड़
अस्पताल परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही. सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा. मनोहर झा के निधन से चिरिया और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
ALSO READ: BJP के समर्थन से नामांकन करेंगे उद्योगपति परिमल नाथवानी, भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे
