Ranchi : राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. इंडिया गठबंधन के दोनों प्रत्याशी आज झारखंड विधानसभा में नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं. इस मौके पर गठबंधन के सभी बड़े नेता, मंत्री और विधायक भी विधानसभा परिसर में मौजूद रहेंगे.

नामांकन से पहले के. राजू ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पार्टी परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाती है तो इसका साफ मतलब है कि वह राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग की तैयारी कर रही है. के. राजू ने कहा कि बीजेपी विधायकों के वोट खरीदने की कोशिश कर रही है, लेकिन इंडिया गठबंधन के विधायक बिकने वाले नहीं हैं और पूरा गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है.
लालू के सिपाही गद्दारी नहीं करते
वहीं, क्रॉस वोटिंग की अटकलों पर आरजेडी कोटे से मंत्री संजय प्रसाद यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लालू जी के सिपाही कभी गद्दारी नहीं करते. क्रॉस वोटिंग का सवाल दूसरों से पूछिए. उन्होंने भरोसा जताया कि इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवार जीत हासिल कर राज्यसभा पहुंचेंगे.
ALSO READ : BJP के समर्थन से नामांकन करेंगे उद्योगपति परिमल नाथवानी, भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे
